{"_id":"593ae28f4f1c1b4c668b4580","slug":"91497031311-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पेट्रोल पंपों पर पड़ा छापा
कोई गड़बड़ी नहीं मिली
सीतापुर। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को भी जिले में पेट्रोल पंपों पर छापा मारने का अभियान जारी रखा। इसके तहत दो पंपों पर छापा मारा गया पर जांच टीम को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच टीम ने इन पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी।
एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, बाट व माप विभाग तथा पेट्रोल कंपनियों के अधिकारियों व इंजीनियरों ने पिसावां कस्बा के पिसावां फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। मछरेहटा चुंगी के निकट मछरेहटा मार्ग पर पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर छापामारी की। टीम ने दो घंटे जांच पड़ताल की। मशीनों के पुर्जे जांचे, बर्तन में तेल मापा पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। नतीजन पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने मिंटू पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां भी अधिकारियों की टीम खामी तलाशती नजर आई। मशीन के पुर्जे देखे गए, तेल नापा गया, सब कुछ ठीक मिला। जिसकी वजह से अधिकारियों ने यहां भी पंप संचालक को हरी झंडी दे दी।