फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   90 nomination papers distributed in tight security

कड़ी सुरक्षा में बांटे गए 90 नामांकन पत्र

Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
90 nomination papers distributed in tight security
सदर तहसील में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेते अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सि? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शांतिपूर्ण माहौल में तहसील सदर के विभिन्न कक्षों में गुरुवार को नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन के लिए 90 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए। सर्वाधिक 22 नामांकन पत्र विधानसभा महमूदाबाद के लिए दिए गए। सबसे कम महोली विधानसभा से पांच पर्चे लिए गए। भाजपा, सपा, बसपा के अधिकृत प्रत्याशियों सहित अन्य दलों व निर्दलियों ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तहसील सदर में पहले के निर्वाचनों की अपेक्षा एकदम बदला नजारा दिखा। कोरोना की तीसरी लहर चलने के कारण नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए नियुक्त कार्मिकों और पुलिस बल के चेहरे पर मास्क लगा रहा। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण एक-दूसरे से निर्धारित दूरी बनाए रखी गई।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से लालबाग से आंख अस्पताल रोड पर स्थित तहसील सदर के पहले गेट के आगे सड़क पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल द्वार जांच के बाद जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद मेन गेट से ही तहसील परिसर में नामांकन के लिए आने व जाने की व्यवस्था रही। यहां से अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, इंस्पेक्टर एलआईयू अपाला सिंह टीम के साथ सुबह से शाम तक मुस्तैद रहे। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। तहसील के दोनों भवनों के विभिन्न नौ कक्षों में विधानसभावार नामांकन दाखिल करने व पर्चा वितरित करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी पर बनाए गए गोले से पंक्तिबद्ध होकर ही अंदर जाकर नामांकन पत्र प्राप्त किए गए।
पहले दिन भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए 90 प्रत्याशियों ने पर्चा प्राप्त किया। इसके लिए उनके द्वारा परिचय के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत किया गया। नाम निर्देशन पत्र के लिए जमानत धनराशि जमा करने के लिए चालान भी पास किए गए। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चली।
रामहेत ने सपा से तो रमेश राही ने निर्दलीय लिया पर्चा
हरगांव विधानसभा क्षेत्र से सपा से एक बार विधायक रहे रमेश राही पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार थे। वह काफी समय से क्षेत्र में कार्य भी कर रहे थे। चुनाव बिगुल बजने पर दल-बदल के खेल से कई पार्टियों के समीकरण बदले। इसी के तहत पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने भाजपा से सपा का दामन थाम लिया। इन्हें हरगांव से टिकट भी मिल गया, जबकि रमेश राही खाली हाथ रह गए। गुरुवार को जब नामांकन पत्र वितरित किए जा रहे थे तो रामहेत भारती ने सपा से पर्चा लिया। रमेश राही ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा लिया है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही ने भी पर्चा लिया है। यह रमेश राही के सगे छोटे भाई है। इससे चर्चाओं का बाजार गरम रहा है।
रानू चौधरी यहां से बसपा प्रत्याशी हैं। इन्होंने ने भी नामांकन पत्र लिया है। इसके अतिरिक्त सदर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल के पुत्र सचिन जायसवाल अपने पिता के साथ ही स्वयं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा प्राप्त किया। सेवता विधानसभा सेे सपा प्रत्याशी महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू ने स्वयं पर्चा लिया। वह बाइक से तहसील मेन गेट तक पहुुंचे। इसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक ज्ञान तिवारी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा ने उनके लिए दो नामांकन पत्र लिए।
सदर सीट से आप उम्मीदवार आनंद जायसवाल ने नामांकन पत्र लिया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर ने निर्दलीय के रूप पर्चा लिया है। इसके साथ ही ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, एक्शन पार्टी, सबका दल यूनाईटेड, भाकपा माले, अम्बेडकर समाज पार्टी से पर्चे लिए गए।

पहली बार बैरिकेडिंग में लगाई गई जाली
तहसील सदर में नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहा। पूर्व के चुनावों में बैरिकेडिंग करके आवागमन को रोका जाता था। जिससे उसके अंदर से लोग निकल जाते थे। पहली मर्तबा बैरिकेडिंग के साथ ही जाली लगाई गई है। इससे किसी भी व्यक्ति के अंदर आने की गुंजाइश नहीं रही। प्रत्येक आवागमन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के महिला व पुरुष जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। शहर कोतवाल टीपी सिंह पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed