फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   9.26 lakh people will be vaccinated

9.26 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

Fri, 02 Apr 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
9.26 lakh people will be vaccinated
जिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को गुरुवार से वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है। इस उम्र के दायरे में आने वाले 9.26 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को चिह्नित कर लिया है। इन्हें टीकाकरण के लिए केंद्र तक पहुंचाने के लिए कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के 42 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। लोग रविवार को छोड़कर किसी भी दिन अपने निकटवर्ती सीएचसी, पीएचसी व जिला व महिला अस्पताल में जाकर टीकाकरण करवा सकेंगे। कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। अब वैक्सीनेशन अपने अगले चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान में अब तक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वारियर्स, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। अब 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का सबसे अधिक खतरा बुजुर्ग, बच्चे व 45 वर्ष से अधिक लोगों को रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जब कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है तो 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके लिए जिले में 9 लाख 26 हजार 108 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसमें अब तक 66 हजार 656 लोगों को टीका लग चुका है। टीका लगने वालों में अब तक (कोरोना वारियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर व बीमारियों से ग्रसित लोग) शामिल है।
अब जब गुरुवार को इसकी शुरुआत हो गई है तो यह लोग सप्ताह में छह दिन अपने निकट के सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में जाकर टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को आधार कार्ड व फिर अन्य पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराकर टीकाकरण का लाभ उठा सकते है।
बढ़ा जांच का दायरा
अब जब कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है, तो स्वास्थ्य महकमा भी जांच की दर तेज करने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक रोजाना करीब एक हजार जांच होती थी। जब पिछले बरस कोरोना अपने चरम पर था तो एक दिन में 1800 जांचें हो जाती थी। अब फिर से 1800 जांच करने का प्रयास शुरू हो गया है। प्रत्येक सीएचसीवार टारगेट तय कर दिया गया है। एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों माध्यम से जांचे की जाएगी।
31 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
गुरुवार को 45 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 31 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ था। 5119 लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराया है। अब यह अभियान रोजाना चलता रहेगा।

45 वर्ष से अधिक लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। गांवों में आशा कार्यकर्ता व एएनएम के माध्यम से उनको टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया भी तेजी से अपनाई जा रही है।
- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed