{"_id":"8f4858a01d84efcae4e290355af9f4f7","slug":"850-liters-of-liquor-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"850 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
850 लीटर शराब बरामद
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह करीब सात बजे मछरेहटा चुंगी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार चौबे को अल्कोहल लेकर जा रहे एक वाहन की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने कांशीराम कॉलोनी से हाईवे की ओर आ रहे वाहन की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
क्रॉसिग के निकट पहुंचते ही चालक व उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति पुुलिस चेकिंग देख वाहन छोड़कर भाग निकले। जांच में पुलिस ने वाहन पर लदे प्लास्टिक के 17 कैन बरामद किए।
विज्ञापन
इनमें करीब 850 लीटर शराब भरी थी। उन्होंने बताया कि वाहन से मिले कागजात के आधार पर वाहन स्वामी व चालक के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर ली गई है।
पुलिस टीम के मुताबिक वाहन लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी माया देवी पत्नी रघुवीर सिंह का है। जबकि चालक गुजनू पुत्र कुल्टन निवासी पसका थाना परसपुर गोंडा का रहने वाला है। उसके विरुद्घ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया अल्कोहल कहां से लाकर कहां ले जाई जा रही थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन