{"_id":"61f8247d55a0e71d7d63350d","slug":"84-more-infected-with-corona-sitapur-news-lko615842976","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 84 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 84 और संक्रमित
विज्ञापन
घंटाघर बाजार के पास बिना मास्क जाते लोग। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को जिले में 84 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें शहर से 10 व अन्य लोग ग्रामीण इलाकों से पॉजिटिव हुए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करके स्वास्थ्य विभाग ने इलाज शुरू कर दिया है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 702 पहुंच गई है।
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घट-बढ़ रहा है। जनवरी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार कर गया था। लेकिन माह के आखिर में इनकी संख्या में गिरावट आ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में 84 लोग पॉजिटिव हुए है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा शामिल है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि कोरोना का संक्रमण शहर से ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है। अब केसों की संख्या में कमी आने लगी है। उम्मीद है कि फरवरी में इनकी संख्या में और अधिक कमी आएगी। कोरोना से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। अपने दोनों टीकाकरण नियमित तरीके से कराएं। अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहेंगे तो निश्चित ही कोरोना को भगाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
3971 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
जिले में रोजाना दो से ढाई हजार लोगों की कोरोना की जांच हो रही है। ये जांचें सीतापुर व लखनऊ में की जाती थी। फिर भी लैब पर बढ़ते बोझ से रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 3971 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इन लोगों ने दो दिन पहले कोविड की जांच करवाई थी। अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
एक माह में ठीक हुए 1864 लोग
जिले में कोरोना से ग्रसित कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। 624 मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 52 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। पिछले एक माह के अंदर 1864 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ