फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रफ्तार की मार, एक श्रद्धालु व प्रधान समेत पांच की मौत

रफ्तार की मार, एक श्रद्धालु व प्रधान समेत पांच की मौत

Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रफ्तार की मार, एक श्रद्धालु व प्रधान समेत पांच की मौत
सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक प्रधान सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, मछरेहटा थानाक्षेत्र के मिर्जापुर उत्तरी के प्रधान दीपू राज (35) मंगलवार देर रात मछरेहटा क्षेत्र के शाहपुर निवासी बीडीसी सदस्य राकेश (32) व चांदपुर सिपाई निवासी सोनेलाल (36) के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


खैराबाद थानाक्षेत्र के धनीपुर गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उनको जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बीडीसी सदस्य राकेश के भाई राजेश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार, कमलापुर थानाक्षेत्र के मानपारा में रहने वाला कमलेश (35) पुत्र सरजू गत मंगलवार की देर रात गांव के सामने हाईवे क्रॉस कर रहा था।

इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी सिधौली ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिश्रिख प्रतिनिधि के अनुसार, जिला बाराबंकी के उदरा में रहने वाले हरिप्रसाद (42) पुत्र दयाराम अपने परिचितों के साथ बुधवार को नैमिषारण्य दर्शन करने आए थे।

नैमिष-मिश्रिख मार्ग पर वापसी के दौरान टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हरिप्रसाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि सियाराम, अमन, नौमीलाल, राजकुमारी, अंजू, बनवारी, दुर्गा, शांति, विजय निवासीगण उदरा बाराबंकी तथा परमानंद निवासी महमूदापुर पिसावां घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।


लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के तहसील मार्ग पर पक्का तालाब के पास अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही शबनम निवासी रामपुर बड़ौरा थाना हरगांव स्पीड ब्रेकर की वजह से नीचे गिरकर घायल हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed