फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बेकाबू दो ट्रक तालाब में उतरे, नौ घायल

बेकाबू दो ट्रक तालाब में उतरे, नौ घायल

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू दो ट्रक तालाब में उतरे, नौ घायल
चावल लादकर नेपाल जा रहा था ट्रक, खराब होने पर दूसरे ट्रक में किया था टोचन
विज्ञापन

संदना/गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार की देर रात दो ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गए। चावल लेकर नेपाल जा रहे एक ट्रक में खराबी आने से दूसरा ट्रक उसे टोचन कर ले जा रहा था। चालक समेत ट्रक में सवार नौ लोग पानी में फंस गए।

खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उन्हें सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हरदोई के मनीष पुट चावल मिल से एक ट्रक चावल लादकर नेपाल जा रहा था। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के रमुआपुर गांव के पास गत मंगलवार की दोपहर ट्रक खराब हो गया। इसके बाद बहराइच जिला के नानपारा निवासी चालक इरफान ने ट्रांसपोर्ट से दूसरा ट्रक बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रक के पहुंचने पर खराब ट्रक का चावल उसमें लोड किया गया। फिर खराब ट्रक को टोचन कर गंतव्य की ओर चल दिया। संदना थाना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरोय गांव के पास मंगलवार की रात करीब 12 बजे सड़क पर गाय बैठी होने पर ट्रक बेकाबू होकर नीचे गहरे तालाब में उतर गया।

टोचन होने की वजह से दूसरा ट्रक भी तालाब में चला गया। चालक समेत दोनों ट्रकों में चालक समेत सवार रंगा, रहमत अली, मुन्ना, रिजवान, सुफियान, नसीम, रहीस निवासीगण नानपारा जिला बहराइच तथा बैसु निवासी जुबलीगंज थाना नानपारा जिला बहराइच अंदर ही फंस गए।

शोरगुल सुनकर ग्रामीण रामप्रसाद, गुड्डू, विमल, धर्मेंद्र आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर ट्रक का शीशा तोड़ सबको बाहर निकाला। हादसे में सभी नौ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया है।


दमकल टीम बाहर निकाल रही ट्रक
तालाब में गिरे ट्रक को निकालने के लिए तालाब के पानी को पंपिंग सेट के माध्यम से निकाला जा रहा है। ताकि ट्रक निकाले जा सकें। थाना प्रभारी संदना धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि ट्रकों में फंसे सभी लोगों को रात में ही निकाल लिया गया था। अब दमकल टीम ट्रकों को बाहर निकालने के लिए लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed