फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सियारों के झुंड ने तीन लोगों पर किया हमला, जख्मी

सियारों के झुंड ने तीन लोगों पर किया हमला, जख्मी

Fri, 24 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सियारों के झुंड ने तीन लोगों पर किया हमला, जख्मी
तीनों घायल पहला सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सियारों के झुंड ने तीन लोगों पर हमला बोला। इसमें एक बच्ची, किशोरी व महिला जख्मी हो गईं। सियारों ने तीनों के चेहरों पर ही हमला बोला है। तीनों घायलों को पहला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रामपुरकलां के ग्राम रायपुर निवासी अय्यूब की पुत्री जीनत (2) गुरुवार की शाम नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी बीच सियारों का झुंड वहां पहुंच गया। बच्ची कुछ समझ पाती, सियार के झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


चीख सुनते ही गांव के लोग लाठी-डंडों समेत मौके पर पहुंचे और सियारों को खदेड़ा। लेकिन तब तक बच्ची घायल हो चुकी थी। इधर समहियाडीह निवासी अजय की पत्नी राजू देवी (35) गांव के ही नरेंद्र की पुत्री गुड़िया देवी (16) के साथ शुक्रवार की सुबह नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच इन दोनों लोगों को भी सियार के झुंड ने घेर लिया और हमला बोल दिया। सुबह का वक्त था, इस वजह से अधिकांश ग्रामीण खेतों में ही मौजूद थे। जिन्होंने लाठी-डंडों की मदद से सियारों को खदेड़ा। इस हमले में राजू देवी और गुड़िया जख्मी हो चुकी थीं। इन घटनाओं से क्षेत्र के बाशिंदे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed