फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मानक विपरीत दाखिले पर होगा एक लाख का जुर्माना

मानक विपरीत दाखिले पर होगा एक लाख का जुर्माना

Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
मानक विपरीत दाखिले पर होगा एक लाख का जुर्माना
मानक विपरीत दाखिले पर एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले कॉलेजों की मनमानी पर लगेगी रोक
सीतापुर। यूपी बोर्ड के कक्षा 9वीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में अब कॉलेजों की मनमानी नहीं चल पाएगी। उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक ही दाखिले लिए जाएंगे। मानक के विपरीत पाए जाने पर कॉलेज पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी वसूली भू राजस्व की तरह की जाएगी। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए है।

मालूम हो कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक संस्थागत छात्र-छात्रा का कक्षा 9वीं व 11वीं में ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण किया जाता है। इस पंजीकरण के आधार पर ही वह बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं। प्रत्येक कॉलेज को अपने यहां उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक ही प्रवेश लेना होता है पर कॉलेज इससे अधिक दाखिल ले लेते हैं। यही नहीं बिना मान्यता वाले स्कूलों के छात्रों का अपने कॉलेज से पंजीकरण करा देते हैं। इससे मान्यता व बिना मान्यता वाले दोनो कॉलेज चलते रहते हैं। इस बार कॉलेजों की यह मनमानी नहीं चलेगी। शासन ने इसको लेकर कड़े निर्देश जारी किए है। इसके तहत कहा है प्रत्येक कॉलेज अपने यहां मौजूद संसाधनों के मुताबिक ही पंजीकरण कराएं। इसका माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से औचक मुआयना किया जाएगा। अगर मानक से अधिक बच्चे मिले तो कॉलेज के खिलाफ एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी वसूली तहसील के माध्यम से की जाएगी। साथ ही मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
मानक के अनुसार ले प्रवेश
मानक के अनुसार ही सभी कॉलेज अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीकरण कराएं। इसके विपरीत मिलने पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
-देवकी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed