फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   800 suffering from fever

बुखार से आठ सौ से अधिक बीमार

Sat, 17 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
800 suffering from fever
औरंगाबाद/सीतापुर। गोंदलामऊ व मिश्रिख विकासखंड में जानलेवा बुखार व मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुखार की चपेट में 30 से अधिक गांवों के करीब आठ सौ लोग ग्रसित है। संयुक्त निदेशक मलेरिया ने गांवों का भ्रमण करके हकीकत देखी। चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड के औरंगाबाद में 60, रामगढ़ 30, बरियारपुर 30, सिद्दीकपुर 60, सैदापुर 30, महसुई 35, बेहड़ाकलां 15, महुवाखेर 15, अहमदनगर 30, जरिगवां 15, कुनेरा 15, पैरवा 20, ब्रम्हावली 25, बबुरीखेरा 25, पीतपुर 27, रायपुर 20, समासी 23, गोविन्दापुर 22, सिधौली 40, अशरफपुर 20, भारतपुर 28, निजामपुर 26, मिर्जापुर 18, ठेकर 40 लोग बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मिश्रिख विकासखंड के अरबगंज 15, राजनगर 15, नौहसारा 16, रहिमाबाद 18, हथिया 13, चतुरई 20, बिलहरी 19, गयावर 25, मानपुर 17, कादीनगर 19, रामशाला 17 लोगों को कई दिनों से बुखार आ रहा है। सब अपना सरकारी व निजी चिकित्सालय से इलाज करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मलेरिया टीम के संयुक्त निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. वीपी सिंह ने ग्राम पैरवा, समासी व कुनेरा गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की। वही ग्राम प्रधान से जलभराव वाले स्थानो पर मिट्टी का तेल छिड़काव करने के निर्देश दिए। टीम में डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. धीरज पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed