फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 km. Board examination centers made away

80 किमी. दूर बना दिए बोर्ड परीक्षा के केंद्र

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
80 km. Board examination centers made away
3 घंटे की दूरी तय कर पहुंचेंगे केंद्र
विज्ञापन

संजय गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज संदना के हाईस्कूल के 140 बच्चों का परीक्षा केंद्र करीब 80 किलोमीटर दूर बाबा बालकराम इंटर कॉलेज गोंडा देवरिया रामपुर मथुरा बनाया गया है। इस दूरी को विद्यार्थियों को तय करने के लिए कम से कम तीन घंटे लगेंगे। तभी वह परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते है।
27 किलोमीटर दूर है केंद्र
बाबा बालकराम इंटर कॉलेज गोंडा देवरिया के इंटरमीडिएट के 27 बच्चों का परीक्षा केंद्र करीब 27 किमी दूर स्थित पं. संतोषी लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज चांदपुर बाजार को बनाया गया है। यहां तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग भी दुरुस्त नहीं है। इससे विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए दिक्कतें आएगी।
विज्ञापन

परेशान है विद्यार्थी
रमाकर ज्योति इंटर कॉलेज माधवपुर के हाईस्कूल के 51 बच्चों का परीक्षा केंद्र करीब 15 किमी दूर संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा बनाया गया है। इसी विद्यालय के इंटर के 18 बच्चों का परीक्षा केंद्र भी करीब 15 किमी दूर राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा में बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की मनमानी दूरी होने से विद्यार्थी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए हैं। इस बार 145 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। लेकिन परीक्षा केंद्र निर्धारण में मनमाना रवैया दिखाते हुए लापरवाही बरती गई है। केंद्रों की दूरी का ख्याल नहीं रखा गया है। करीब 80 किलोमीटर दूर तक परीक्षा केंद्र बना दिए गए है। इस दूरी को तय करने में ही करीब तीन घंटे का समय लगेगा। कॉलेजों ने डीआईओएस से दूरी कम करने की शिकायत की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च माह में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इस बार 145 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें 16 राजकीय, 45 अशासकीय सहायता प्राप्त व 84 वित्तविहीन माध्यमिक कॉलेज शामिल है। लेकिन परीक्षा केंद्र तय करने में मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है।
मंगलवार को सूची सार्वजनिक होने पर तमाम कॉलेजों के होश उड़ गए। कहीं 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बना दिया गया तो कहीं 25 से 30 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र तय कर दिया गया है। इतनी अधिक दूरी तय करने में विद्यार्थियों को तमाम तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इससे परेशान कॉलेज प्रशासन ने डीआईओएस से शिकायत दर्ज कराई है।
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि जिन कॉलेजों की दूरी अधिक हो गई है। वह 13 जनवरी की मध्य रात 12 बजे तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस अवधि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। शिकायत केवल ऑनलाइन ही ली जाएगी।

केंद्र निर्धारण के ये हैं मानक
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र में दूरी का मानक तय है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मुताबिक बालकों का परीक्षा केंद्र 10 किलोमीटर की दूरी तक बनाया जा सकता है। अपरिहार्य स्थितियों में इसे 12 किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसी तरह बालिकाओं का परीक्षा केंद्र पांच किलोमीटर की दूरी के अंदर बनेगा। अपरिहार्य स्थितियों में इसे बढ़ाकर सात किलोमीटर किया जा सकता है। इससे अधिक की दूरी नहीं होगी। लेकिन इस बार यह सब मानक मजाक बनकर रह गए है। मनमाने तरीके से तमाम कॉलेजों के परीक्षा केंद्र काफी अधिक दूरी पर बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed