{"_id":"62e42c283503790ac83000c3","slug":"8-85-lakh-stolen-from-five-houses-sitapur-news-lko641786251","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों से 8.85 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों से 8.85 लाख की चोरी
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। गुरुवार रात भी चोरो ने तंबौर, सदरपुर, संदना व महोली क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते हुए करीब आठ लाख 85 हजार रुपये का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़तों को घटना की जानकारी हुई। मामले में पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
गोंदलामऊ, रामगढ़ संवाद के अनुसार क्षेत्र के निराई गांव में सुभाष चंद्र के घर में चोर दीवार में सेंध लगा घुस गए। इसके बाद डेढ़ लाख की नकदी समेत करीब तीन लाख जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने भाई का ऑपरेशन कराने के लिए खेत बेचा था, रुपये घर में रखे हुए थे। वहीं, चोरों ने गंगापुर के रामसिंह के घर को निशाना बनाते हुए सेंध लगाई व 26 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
तंबौर संवाद के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सिर्स टोला दक्षिणी निवासी खुरशेद ने तहरीर देते हुए बताया कि वह 24 जुलाई को परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर गया था। गुरुवार शाम घर लौटा तो दएखा कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से आठ हजार नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया था। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सदरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के कोठिला गांव निवासी कृपाशंकर के घर में चोर पीछे से घुस कर पचास हजार की नकदी समेत एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इसी गांव में राम अकबाल के घर भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन दीवार में सेंध लगाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। इससे चोर भाग खड़े हुए। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहररीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
महोली संवाद के अनुसार क्षेत्र के शील्हापुर निवासी प्रहलाद मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उसके घर में रखी 85 हजार की नकदी के साथ करीब एक लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर उसे घटना की जानकारी हो सकी। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।