फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   8.5 million plantation in the district as soon

8.5 लाख पौधे लाएंगे जिले में हरियाली

Sun, 27 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
8.5 million plantation in the district as soon
- फोटो : अमर उजाला

जिले में हरियाली लाने को बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। इस बार सीतापुर जनपद में करीब साढ़े आठ लाख पौधे रोपे जाएंगे। गत वर्ष की तुलना में वन विभाग सवा तीन लाख पौधे ज्यादा रोपेगा। मानसून आने से पहले सारी तैयारियां दुरुस्त करने में विभाग जुट गया है।

विज्ञापन


जिले के 440 हेक्टेयर भू-भाग पर वन क्षेत्र है। जो हरियाली के हिसाब से बेहद कम है। यही वजह है कि जिले में हरियाली लाने के लिए वर्ष 2015 में 5 लाख 14 हजार पौधों का रोपण किया गया था। जो कि जिले के क्षेत्रफल के हिसाब से नाकाफी साबित रहा। इस बार वन विभाग ने 8 लाख 52 हजार पौधों को रोपने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार बीते वर्ष से इस बार 3 लाख 38 हजार पौधे अधिक रोपे जायेंगे। अप्रैल से ही पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने शुरू हो जाएंगे। इसे 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद मानसून आते ही फलदार व छायादार प्रजाति के पौधों को रोपने कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पौधों को वन विभाग व उद्यान विभाग अपनी नर्सरी में तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्र में पौध रोपण के अलावा सड़कों के किनारे, पार्कों व अन्य स्थानों पर भूमि को चिह्नित किया जाएगा। चिह्नित भूमि पर ही पौध रोपण होगा। सड़क के किनारे रोपे जाने वाले पौधों की रक्षा के लिए लोहे व ईट के ट्री गार्ड बनाए जाएंगे। जबकि वन क्षेत्र में रोपे जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए फेसिंग की जाएगी।


वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पौध रोपण के बाद तकरीबन 80 प्रतिशत पौधे जीवित रहते हैं। जबकि 20 प्रतिशत रोपण के बाद या तो अनुकूल मौसम न मिलने की वजह से या फिर बच्चों व पशुओं द्वारा नष्ट हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed