फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   78 years after independence, electricity will reach four villages.

Sitapur News: आजादी के 78 साल बाद चार गांवों में पहुंचेगी बिजली

Sun, 08 Feb 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
78 years after independence, electricity will reach four villages.
सकरन में विभाग द्वारा लगवाए जा रहे बिजली के खंभे ।
सकरन (सीतापुर)। सकरन विकासखंड के चार गांवों में आजादी के बाद बिजली पहुंचेगी। बिजली विभाग ने गांव का सर्वे कराकर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ करवा दिया है। इससे करीब दो हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत बेलवा के मजरा पर्वतपुर, शाहपुर के मजरा गोडियनपुरवा, रेवान के कोरियनपुरवा, बंभुवा के पड़रिया गांवों में आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी विद्युतीकरण नहीं करवाया गया था। इससे इन गांवों के करीब दो हजार से अधिक लोग अंधेरे में जीवनयापन करने पर मजबूर थे। बिजली न होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित होती थी। ग्रामवासी खलील अहमद, जलीस अहमद, मुनीम, अतीक, सुफियान, सलीम, कलीम, अब्दुल वहीद, ताज मोहम्मद आदि लोगों ने बताया कि शासन से लेकर प्रशासन तक समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बाद भी गांवों में बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में ''आजादी के 79 साल बाद भी पर्वतपुर गांव में नहीं पहुंची बिजली'' शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशित की थी। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि सांडा पावर हाउस में इन गांवों को जोड़ा जाएगा। गांव में विद्युतीकरण शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed