फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   75 women honored for doing commendable work

सराहनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
75 women honored for doing commendable work
फोटो-30 मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत शनिवार को शहर समेत पूरे जिले में कार्यक्रम कर नारी शक्ति को उसके हक और अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। फेज एक व दो में सराहनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएम के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही नुक्कड़ नाटक व पपेट शो के माध्यम से जिले की महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए संचालित योजना के संबंध में जागरूक किया गया। जिले के सभी कोतवाल, थानेदारों ने कार्यक्रम कराकर महिलाओं को अधिकार बताए
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मिशन शक्ति फेज तीन के तहत 31 दिसंबर तक विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्ययोजनाएं संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, विभिन्न पर्वों के कार्यक्रम थानों पर कार्यक्रम तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किए जाने संबंधी विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगेे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन स्तर से संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चयन व प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, बीएसए अजीत कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीपीओ राज कपूर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कल्ली संवाद के अनुसार ब्लॉक गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत मरेली में मिशन शक्ति के तहत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद के द्वारा कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त बनाना। नैमिष चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष कल्ली अभिषेक त्रिपाठी, प्रधान राजेंद्र पाल सिंह, प्रधान भास्कर मिश्रा सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं। मानपुर संवाद के अनुसार नारी सुरक्षा नारी सम्मान, प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा। इस नारे के साथ ग्राम पंचायत अंबरपुर में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान सचिन मिश्रा एवं ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वीमेन पावर महिला हेल्पलाइन, एंबुलेंस सेवाएं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्ड लाइन, स्वास्थ्य सेवा एवं कोविड के अंतर्गत दो गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सहायक अध्यापक प्रीती त्रिपाठी, एवं संदीप कुमार ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंचायत भवनों में महिलाओं को किया सम्मानित
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किए गए। समस्त पंचायत भवनो में इस दौरान क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने वाली महिलाओं, पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए मिशन शक्ति फेज तीन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति शुभारंभ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान मास्क व राखी वितरित की गई। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक आयोजन, प्रेरक गीत, नाटकों का मंचन करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed