{"_id":"620168d9a4cbc176c9451483","slug":"74-people-found-infected-sitapur-news-lko6168394184","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 लोग और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 लोग और मिले संक्रमित
विज्ञापन
महोली इलाके में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव आ रहा है। सोमवार को 74 लोग संक्रमित मिले है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 463 हो गई है। फरवरी में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे है। जनवरी की अपेक्षा इस माह में कम ही केस आ रहे है।
सोमवार को जिले में 74 लोग संक्रमित मिले हैं। यह मरीज सीतापुर शहर, बिसवां व खैराबाद इलाके में आए है। स्वास्थ्य विभाग को इनके पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही इन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 463 हो गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 24 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती है। 416 मरीज होम आइसोलेट है। 23 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। पिछले एक माह में 2656 मरीज इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अब मरीजों की आंकड़ा घटने लगा है। इस समय रोजाना करीब 1500 मरीजों की कोविड जांच की जा रही है। फिर भी जब तक कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो जाता है। तब तक हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में अब कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। इस समय कोविड टीकाकरण चल रहा है। जिलेवासियों से अपील है कि वह अपने दोनों टीके अवश्य लगवाएं।