फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   72 percent in voting Rasoolpur and 58 in Napalapur

रसूलपुर में 72 व नैपालापुर में 58 फीसदी वोटिंग

Thu, 10 Dec 2015 10:11 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

दोनों बूथों पर तीसरे चरण में हुए मतदान के दौरान मतपेटियां लूटने व वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं थीं। इस कारण यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


खैराबाद में तीसरे चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया था। इस चरण के मतदान में खैराबाद के मंसूरपुर-रसूलपुर में वोटिंग के दौरान मतपेटियां लूटने के बाद उन्हें तालाब में फेंक दिया गया था। जबकि नैपालापुर के एक बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते पात्र मतदान नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मंसूरपुर-रसूलपुर के बूथ संख्या 208 व नैपालापुर के बूथ संख्या 96 पर पुनर्मतदान कराने की आयोग से संस्तुति की थी। आयोग के फरमान पर खैराबाद ब्लॉक के मंसूरपुर-रसूलपुर के बूथ संख्या 208 व नैपालापुर के बूथ संख्या 96 पर गुरुवार को पुनर्मतदान प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रि-पोल मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोहरे की वजह से मतदान की शुरुआत कुछ धीमी रही पर सूर्य देव के दर्शन देते हुए मतदाता बूथों पर लोगों का रेला दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed