{"_id":"5cddad46bdec22072e6f7ce0","slug":"71558031686-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गुरुवार को बेपटरी रही। एक तरफ दुर्गापुरवा में ट्रांसफॉर्मर फूंक जाने से आपूर्ति बाधित रही। शाम के समय हुसैनगंज फीडर में तकनीकी खराबी से करीब तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
शहर के दुर्गापुरवा के निकट ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। बुधवार रात के समय यह अचानक फूंक गया। कुछ देर तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने अफसरों को फोन करना शुरू किया। पता चला कि मोहल्ला में रखा विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल गया है।
नागरिकों की शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने इसे जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। लेकिन यह आश्वासन सिर्फ झूठा निकला। पूरी रात बिजली गायब रही। इस दौरान इन्वर्टर भी दगा दे गए। लोग गर्मी में राहत पाने व पानी के लिए भटकते रहे। वही शाम को शहर के हुसैनगंज फीडर में खराबी आ गई।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के चलते शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। साढ़े आठ बजे बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीएम रवि कुमार का कहना है कि हुसैनगंज फीडर में खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।