{"_id":"5c9a74a5bdec2213f52b7f1b","slug":"71553626277-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर जूतों से पीटने वाला वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर जूतों से पीटने वाला वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मी बताया जा रहा पिटाई करने वाला व्यक्ति
मानपुर (सीतापुर)। बीच सड़क पर एक पिकअप चालक को जूतों से पीटने का वायरल हुआ वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि एक बाइक सवार पुलिसकर्मी पिकअप चालक को पीट रहा है। हालांकि पीटने वाला वर्दी नहीं पहने है। वायरल वीडियो मानपुर इलाके के कटरा के पास का बताया जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि एक बिना वर्दी पहने पुलिस कर्मी बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक में एक पिकअप टकरा गई। मामूली रूप से टकराने से वैसे तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन को रोक कर बाइक सवार ने पिकअप चालक को गाड़ी से उतार लिया और उसको जूतों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। यह देख कुछ और लोग भी आ गए।
चालक भी माफी मांगने लगा, लेकिन इसके बाद भी पुलिस वाला बताया जा रहा व्यक्ति उसे जूतों से पीटता रहा। बताते हैं कि पिटाई करने वाला व्यक्ति सिपाही था। वह बहराइच में तैनात था और बाइक से वह अपने तैनाती स्थल जा रहा था। हालांकि उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। मानपुर पुलिस भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता रही है। इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने फोन नहीं उठाया।