{"_id":"5c69a597bdec224bc62b5a01","slug":"71550427543-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार के नियमों से करें हर संभव मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार के नियमों से करें हर संभव मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने रविवार को सदस्यों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगठित होकर कार्य करें। कहा कि जनता को मानवाधिकार के नियमों की जानकारी देकर उनकी हरसंभव सहायता करेंगे।
तहसील चौराहे पर स्थित डाक बंगले में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने मनोज कुमार विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को मानवाधिकार के नियमों की जानकारी दी और नि:शुल्क रूप से समाज के लोगों की हरसंभव सहायता करने की बात कही।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने छात्र मोहित विश्वकर्मा, रवि शर्मा, आयुष शर्मा को पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें स्मृति चिंन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा देवेंद्र अश्क व श्रवण कुमार मिश्र को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
संगठन के जिला सचिव प्रख्यात कवि मुजीब सीतापुरी ने सदस्यों को संगठन के नियमों की जानकारी देते हुए सभी लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम संगठित होंगे, तभी हम हर समस्या से निपटने में कामयाब हो सकेंगे। इस मौके पर प्रेमशंकर गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, संतोष तिवारी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी, ग्यारीलाल, भैयालाल शर्मा आदि मौजूद रहे।