{"_id":"5c549013bdec22737c290ea0","slug":"71549045779-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकते मिले किशोर समेत दो लोगों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकते मिले किशोर समेत दो लोगों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर और रामकोट इलाके की घटनाएं
कमलापुर/रामकोट (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग इलाकों में एक किशोर समेत दो लोगों के शव फंदे पर लटकते पाए गए। मृतकों के परिवारीजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
कमलापुर थानाक्षेत्र के पहाड़पुर मजरा बसईडीह में रहने वाला जगदीश (40) पुत्र तुला बीते मंगलवार को घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला।
शव बरामदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। घर से निकलकर फिर कुछ दिन बाद वापस लौट आता था। इसीलिए मंगलवार को उसके जाने पर घरवालों ने सोचा कि एक-दो दिन बाद वापस आ जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक के घरवालों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ रामकोट थानाक्षेत्र के हलुवापुर गांव निवासी सुधीर (15) धनीराम गुरुवार की सायं करीब चार बजे अचानक गुम हो गया था।
देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों द्वारा तलाश शुरू की गई। इस दौरान शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक के घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।