{"_id":"5b898acc42c79246300f6eac","slug":"71535740620-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुककर होती रही बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुककर होती रही बरसात
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। हालांकि दोपहर में बारिश थमने पर निकली हल्की धूप ने उमस का अहसास कराया। लेकिन अगले ही पहर फिर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश की फुहारों ने लोगों को तन-मन भिगो दिया। जबकि कीचड़ व जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। रिमझिम फुहारों का दौर दोपहर तक चला। इसके बाद आसमान साफ होने पर बारिश बंद हो गई और हल्की धूप निकल आई। बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ गई। लेकिन कुछ देर बाद काले बादल फिर घिर आए और देखते ही देखते बारिश होने लगी।
बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। सड़कों पर चहलकदमी कर रहे तमाम लोग बारिश में भीगते जबकि कई लोग छाते के सहारे बचाव करते नजर आए। दिन भर रुक-रुककर होने वाली बरसात से शहर में कीचड़ व जलभराव होने पर राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह के रहने के आसार हैं।