{"_id":"5b634b474f1c1b49778b5ba1","slug":"71533233991-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जली किशोरी, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जिंदा जली किशोरी, मां झुलसी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक घर में आधी रात को शॉर्टसर्किट से हुआ हादसा
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक घर में आग लग गई। इससे घर में सो रही किशोरी जिंदा जल गई। जबकि उसकी मां बुरी तरह से झुलस गई। जिसको डॉक्टरों ने नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक शॉर्टसर्किट की वजह से लगी थी। वहीं घर में मेंथा ऑयल रखा होने के कारण आग भड़की थी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मास्टर कॉलोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता मेंथा ऑयल खरीदने व बेचने का काम करता है। बताते हैं कि घर के हॉल में खरीदा गया करीब दो क्विंटल मेंथा ऑयल रखा हुआ था। बुधवार की रात हॉल में अजय की पत्नी पिंकी गुप्ता (40) व पुत्री आंचल गुप्ता (16) सो रहीं थीं।
आधी रात के वक्त किन्हीं कारणों से अचानक वहां आग भड़क उठी। इससे पहले कि वहां पर सो रही मां-बेटी को आभास होता। करीब ही रखे मेंथा ऑयल में आग लग गई। ऑयल की वजह से वहां पर आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मां-बेटी आग से घिर गईं।
विज्ञापन
चीख सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के नागरिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन मेंथा ऑयल से उठ रही ऊंची लपटों की वजह से कोई भी मदद नहीं कर पा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक आंचल की झुलसकर मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
जबकि आंचल की मां पिंकी बुरी तरह झुलस गई थी। परिवारीजनों ने उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख, उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर की वायरिंग से इलेक्ट्रिक शॉर्टसर्किट होने की वजह से आग भड़की और वहां इतना बड़ा हादसा हो गया।