फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पिकप ने दो को रौंदा एक की मौत, दूसरा घायल

पिकप ने दो को रौंदा एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पिकप ने दो को रौंदा एक की मौत, दूसरा घायल
हादसे का शिकार दोनों लोग लखीमपुर के निवासी
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक पिकअप ने एक अन्य वाहन चालक समेत लोगों को रौंद दिया। इससे वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोग लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं।

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा कस्ता निवासी मंसूर अली (30) वाहन चालक था। सोमवार को वह कस्बे के व्यवसायी नूर मोहम्मद (28) के साथ आम लेने लखनऊ के मलिहाबाद गया था। वहां से आम लोड करके दोनों लोग सोमवार की देर रात कस्ता के लिए वापस चल दिए।
विज्ञापन


बताते हैं कि साथ में एक अन्य व्यापारी की पिकअप भी चल रही थी। रास्ते में जिस दौरान दोनों पिकअप शहर कोतवाली के मोहल्ला बिजवार के निकट से गुजर रही थीं। तभी एक पिकअप का टायर दग गया। इस वजह से मंसूर को भी अपना वाहन रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि मंसूर व नूर मोहम्मद पिकअप का टायर बदलवाने में मदद कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप मंसूर व नूर मोहम्मद को रौंदते हुए पिकअप से टकरा गई। इससे दोनों लोग वाहनों के बीच में फंस गए। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन मदद कर दो पिकअप के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला।


तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में मंसूर अली ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नूर मोहम्मद को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed