फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्द मौसम ने ढाया सितम, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार

सर्द मौसम ने ढाया सितम, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार

Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सर्द मौसम ने ढाया सितम, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार
सर्दी का सितम, अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन


सीतापुर। मौसम क्या सर्द हुआ, बच्चे और बुजुर्गों पर मुसीबत आ गई है। जहां बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमार से ग्रसित हो रहे हैं, वहीं बुजुर्गों को हार्ट अटैक, ब्रेन हैम्ब्रेज जैसी बीमारी सता रही है।

बुजुर्गों का हाल यह है कि वे बीमार हो रहे हैं, बहुतों की जान भी जा रही है। चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सर्द मौसम आते ही जुकाम, खांसी, वायरल व कोल्ड डायरिया जैसी बीमारी पैर पसारने लगी है। इससे अस्पतालों में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

जिला अस्पताल समेत जिले की 20 सीएचसी व 61 पीएचसी पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 2000 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं।

इनमें से करीब 1000 मरीज ऐसे हैं जो सर्दी की वजह से पीड़ित हैं। फिजीशियन डॉ. पंकज अवस्थी ने बताया कि मौसम के बदलाव के साथ संतुलन बनाने में शरीर को वक्त लगता है।
विज्ञापन


ऐसे में हमें कुछ विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। हमें अपने घर में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

खाने पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खाना खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धोकर खाना खाना चाहिए। इसके अलावा पानी को सदैव ढककर रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इन दिनों बुजुर्ग दमा रोगियों को बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके नथानी कहते हैं कि बच्चों में जुकाम, सर्दी लगना, कोल्ड डायरिया की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed