{"_id":"593998914f1c1b79318b45aa","slug":"71496946833-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया पिटाई से गर्भ गिरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया पिटाई से गर्भ गिरने का आरोप
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लगाया पिटाई से गर्भ गिरने का आरोप
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के महादेव अटरा के जुलाहनपुरवा गांव में कुछ दबंगों ने रंजिश के चलते एक महिला की जबरदस्त पिटाई कर दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया। महिला ने मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए महिला चिकित्सालय भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हरगांव के महादेव अटरा के जुलाहनपुरवा गांव निवासी जयदेवी पत्नी केशन का कहना है कि उसकी गांव में ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। जिसकी वजह से दबंगों ने उसको इस कदर पीटा, कि उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। इस बारे में उसने गांव के ही राजकुमार, जगतराम, प्यारेलाल, तौलेराम आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।
चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया
हरगांव (सीतापुर)। चोरों ने कस्बे की एक किराना दुकान से राशन, तेल, घी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। हरगांव कस्बे की गंजबाजार निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को उनके घर के पास ही स्थित किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने अनाज, तेज, घी सहित लगभग एक लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया।
लोन योजना में लिए साक्षात्कार
सीतापुर। खादी ग्रामोद्योग विभाग की लोन योजना के तहत चयनित किए जाने वाले लाभार्थियों के साथ गुरुवार को साक्षात्कार प्रक्रिया हुई। विकास भवन के सभागार में गुरुवार को साक्षात्कार में 122 आवेदक शामिल हुए। सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की अगुवाई में बुधवार को साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत मिलने वाले लोन को लेकर पहले 150 लोग बुलाए गए थे।