फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   700 bighas of crops submerged in flood due to surge in Chauka

Sitapur News: चौका में उफान से बाढ़ में डूबीं 700 बीघा फसलें

Sat, 20 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
700 bighas of crops submerged in flood due to surge in Chauka
खेत में भरा नदी का पानी।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। चौका नदी उफनाने से करीब 700 बीघा फसलें बाढ़ की चपेट में हैं। तटवर्ती 20 गांवों के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। कई गांवों के रास्ते जलमग्न हैं। इससे आवागमन प्रभावित है। सरयू का जलस्तर कम होने से 14 गांवों के आसपास भरा पानी भी निकलने लगा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे से कटान बंद रहने के चलते लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। गिरिजापुरी के तीनों बैराजों से शनिवार को 3.56 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। महमूदाबाद तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ व कटान पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई है।
विज्ञापन

अंगरौरा में लगे मीटर गेज से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को 118.20 मीटर दर्ज किया गया। लेखपाल रवींद्र कुमार ने बताया कि सरयू का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर घटा है। खतरे के निशान 119 मीटर से पानी अब 80 सेंटीमीटर नीचे है। सरयू का जलस्तर घटा और कटान थमा तो चौका नदी मुश्किलें बढ़ाने लगी है। चौका नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी निकलकर तटवर्ती इलाके में लगी फसलों में भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 700 बीघा फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। फसलों के नुकसान की चिंता किसानों को सता रही है। चौका की बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ रहा है। विशेषण, बांसुरा, भागीपुर, सुरकुंडा, रायपुर अलायपुर, चंदेला, गौरा, जरावान समेत 20 गांव बाढ़ के पानी से घिरकर टापू बन गए हैं। कई गांवों के रास्ते बाढ़ की चपेट में आने से आवागमन दुश्वार है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। संतराम व जगन्नाथ ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर घटने से कुछ रास्तों पर भरा पानी कम हुआ है।
तटवर्ती मिश्रणपुरवा, अखरी, अंगरौरा, सोतीपुरवा, बाबाकुटी, कनरखी, बंगाली घाट, सुंदर पुरवा, अर्जुन पुरवा, प्यारेपुरवा, बक्सी पुरवा, उत्तमपुरवा व निरंजनपुरवा आदि के आसपास भरा भी पानी कम हुआ है। कटान थमने से सुंदरपुरवा और लोधनपुरवा के बाशिंदों को फिलहाल राहत मिल गई है।





45 परिवारों को बांटी राशन किट
सरयू नदी का जलस्तर कम हुआ है। बाढ़ की स्थिति सामान्य हुई है। शनिवार को कटान भी बंद रहा। रामपुर मथुरा ब्लॉक में 45 परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया है। जिनके घर पिछले कुछ दिनों में कटे हैं, उनके लिए भी आवासीय भूमि की व्यवस्था की जाएगी।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed