Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   68 lakh fraud in the name of job

नौकरी के नाम पर 68 लाख की ठगी

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
68 lakh fraud in the name of job
लहरपुर (सीतापुर)। नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दंपती सहित तीन लोगों पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। ठगों ने 18 लोगों से लगभग 68 लाख रुपए ठगे। इनके द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। जिसके बाद एक पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से लहरपुर में मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुरगंज निवासी प्रबोध कुमार गोस्वामी ने लखनऊ के न्यू गुलिस्ता कालोनी निवासी अल्तमश व उसकी पत्नी शिफत, मानपुर के उलरा निवासी रियाज के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने क्षयरोग नियंत्रण बोर्ड में जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, एरिया विजिट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के नाम पर ठगी की है। आरोप है कि रियाज ने उन्हें बताया कि डॉ. अल्तमस, उसकी पत्नी क्षयरोग नियंत्रण बोर्ड के सदस्य हैं।
विज्ञापन

इस कारण विश्वास में आकर उसने पांच लाख 31 हजार रुपए कई तारीखों में इन लोगों को दिए। इसके बदले उसे जो नियुक्ति पत्र दिया गया, वह फर्जी निकला। ठगों ने उसके जैसे अन्य 18 लोगों को नियुक्ति पत्र भेजे। वह भी फर्जी निकले। इन आरोपियों ने 18 लोगों से लगभग 68 लाख रुपये फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठग लिए। इस बाबत प्रबोध कुमार ने कोर्ट के जरिए तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश से तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed