फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   65 percent polling among sporadic incidents

छिटपुट घटनाओं के बीच 65 फीसदी मतदान

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
65 percent polling among sporadic incidents
सीतापुर। गांव की सरकार बनाने के लिए 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनके मतों से 1587 प्रधान पदों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है। छिटपुट घटनाओं के बीच प्रधान सहित चार पदों के लिए मतदान प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। सभी ब्लॉक क्षेत्र में मतगणना स्थलों के स्ट्रांग रूम में देर रात तक मतदान केन्द्रों से पीठासीन अफसरों द्वारा लाई गई मतपेटियों को जमा किया गया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने मतदान केन्द्रों का मुआयना किया। प्रेक्षक जावेद अख्तर ने भी मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।
जिले के 1858 मतदान केन्द्रों पर गुरुवार को प्रधान के 1587 सहित जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदाताओं ने मताधिकार को प्रयोग किया। सुबह सात बजे से ही बूथों पर लाइनें लगने लगीं।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप भी पंचायत चुनाव के महापर्व में आहुति देने के लिए वोटरों को नहीं डिगा सकी। मतदाता धूप से बेफिक्र होकर मतदान के लिए लाइनों में लग गए। वोट डालने के बाद ही बूथ से हटे। महिला, वृद्ध, बीमार, दिव्यांगजनों में भी मतदान करने का उत्साह दिखा। वह अपने चहेते प्रत्याशी को वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों पर अपनी बारी आने को इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान करने के बाद खुशी-खुशी घर लौटे। तमाम मतदान केन्द्रों पर छाया की व्यवस्था एवं पर्याप्त जगह न होने बाद भी सर्किल के रूप में लाइनों में मतदाता खड़े नजर आए। डीएम विशाल भारद्वाज एवं एसपी आरपी सिंह ने भारत सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर कार्मिकों को निर्देश दिए।

प्रेक्षक जावेद अख्तर वन संरक्षक बरेली वृत्त ने प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, प्राथमिक विद्यालय सरैंया चौकी आदि का मुआयना किया। पंचायत मतदाता सूची में दर्ज 30 लाख 69 हजार 912 मतदाताओं में से 65 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रधान सहित चार पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद किया है। विजय पताका कौन प्रत्याशी फहराएगा, यह तो दो मई को मतगणना के बाद ही मालूम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed