फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   65.75 percent voting

बारिश में नहीं डिगा उत्साह, 65.75 फीसदी वोटिंग

Sat, 06 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
65.75 percent voting
सीतापुर। जिले के आठ ब्लॉकों की 12 ग्राम पंचायतों के रिक्त प्रधान पदों के लिए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश दोपहर दो बजे तक जारी रही। बावजूद इसके मतदाताओं में वोट डालने की होड़ लगी रही। 65.75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदाताओं ने 39 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले को मत पेटियों में कैद कर दिया है। मतदान के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीठासीन अधिकारियों ने संबंधित ब्लॉकों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखवाया। आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत राठौरपुर एवं मिर्जापुर उत्तरी के रिक्त प्रधान पद के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारिश के बाद भी ग्रामीणों में मतदान करने का उत्साह दिखा। बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाएं भी भीगते हुए मतदान स्थल तक पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर उत्तरी मे भारी बारिश से पूरी तरह परिसर तालाब की तरह भरा हुआ था, फिर मतदाताओं ने वोट डाले। मिर्जापुर उत्तरी ग्रामसभा में कुल वोट 1760 हैं। ग्राम पंचायत राठौरपुर में कुल 844 वोटर हैं। एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय मिर्जापुर उत्तरी मतदान स्थल पहुंचे और घुटनों तक पानी में चलने के लिए विवश हुए।
मतदान केन्द्र संख्या 134 व 135 का निरीक्षण किया। पिसावां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखिया कला गांव में रिक्त प्रधान पद के लिये उपचुनाव बारिश के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रधान पद के लिये चार उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के लिये चार बूथ बनाए गए थे।
सुबह से ही चारों बूथों पर लोग बारिश होने के बावजूद लाइन में लग गये थे। शाम पांच बजे तक बूथ नम्बर एक पर 784 के सापेक्ष 405, बूथ नम्बर दो पर 797 के सापेक्ष 392, बूथ नम्बर तीन पर 402 के सापेक्ष 272, बूथ नम्बर चार पर 638 के सापेक्ष 402 लोगों ने मतदान किया।
लहरपुर ब्लॉक की ग्राम सभा खानपुर मोहिउद्दीनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 72.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम सभा में 2940 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें से 2132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 808 मतदाताओं ने मतदान में भाग नहीं लिया।

उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ बूथों का भ्रमण किया। गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत असल में प्रधान पद के लिए 1675 में से 1077 ने मताधिकार का प्रयोग किया। हरगांव की ग्राम पंचायत नौनेर के प्रधान पद के चुनाव में तीन प्रत्याशी थे। भारी बरसात होने के बाद भी इस पद के लिए 2704 में से 1950 वोट डाले।
ग्राम पंचायतवार पड़े वोट
ग्राम पंचायत वोट प्रतिशत
हेमपुर 59.21
पैसिया 59.33
असल 64.22
सरैया बल्देव सिंह 67.66
कोंसर 70.51
वाजिद नगर 62.07
घूरीपुर 77.91
ढखिया कला 56.71
मिर्जापुर उत्तरी 68.38
राठौरपुर 58.18
खानपुर मोहिद्दीनपुर 74.56
नौनेर 71.75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed