फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   63 house and 64 bigha crop burnt to ashes

63 घर व 64 बीघा फसल जलकर राख

Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
63 house and 64 bigha crop burnt to ashes
सीतापुर के बिसवां क्षेत्र में जलती गन्ने की फसल। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को आग की लपटों ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा की वजह से आग लगने से 63 घर और 64 बीघा गन्ना-गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के प्रयास में तीन महिलाएं झुलस भी गईं हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। अग्निकांडों में 35 से 40 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुम्हरौरा मजरा सोहरिया में अज्ञात कारणों से अयोध्या के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं और देखते ही पड़ोस के राजेश, कुन्नू, सकटू, महेश, सतीश, रामजीत, कंधई समेत आठ घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आकर रामजीत के घर रखी 53 हजार की नकदी, बाइक जल कई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। करीब पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार महमूदाबाद ने बताया कि, लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

रेउसा संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के भदमरा गांव निवासी ओंकार चौहान की पत्नी उषा देवी गैस सिलेंडर पर घी पका रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच आग भड़क उठी। तेज हवा चलने की वजह से आग की लपटें और बेेकाबू हो गईं और गांव की लक्ष्मी, बृजमोहन, कल्लू, चंद्रिका, नगेश्वर, कमलेश, ओंकार, देशराज, सुरेश, सुखराम आदि 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि आग पर काबू पाने के प्रयास में सुमन (40) पत्नी राजेश, ऊषा (35) पत्नी ओंकार भी गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। आग से झुलसी दोनों महिलाओं को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज जारी है। सूचना पाकर सेवता विधायक के भाई रामेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। पीड़ितों के मुताबिक, आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अग्निकांड पीड़ित करीब 12 परिवारों को खाद्य सामग्री, राहत, कंबल बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झरेखापुर संवाद के अनुसार, कोतवाली देहात इलाके के ग्राम पंचायत उमरी शादीपुर के मजरा मंसूरपुर में शुक्रवार दोपहर धर्मेन्द्र के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस के किशोर, मुन्ना, श्रीराम, मचलू, राधे, गिरधारी, शिवराम के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधानों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर जलकर खाक हो चुके थे। आग की चपेट में आकर चार मवेशी भी जिंदा जल गए। इसके अलावा 10 साइकिल, चारा मशीन, पंपिंग सेट, दो लाख की नकदी, कपड़ा, बर्तन राख हो गया। पीड़ितों के मुताबिक, करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर तहसील दार संजय यादव, क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कंबल वितरण कराया।
सिधौली संवाद के अनुसार, कोतवाली इलाके के रहस्यपुर गांव निवासी नीरज के घर में खाना बनाते समय अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर को पकड़ लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते थे, तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। कुछ ही देर में आग ने नीरज के भाई प्रेम के घर को भी चपेट में ले लिया। दोनों के घर जलकर खाक हो गए। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। करीब 50 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। लहरपुर संवाद के अनुसार, कोतवाली इलाके के डिंगिंरी में शुक्रवार को लगी आग ने गांव के 32 घरों को जलाकर खाक कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास में रामरानी (40) पत्नी जयप्रताप गंभीर रूप से झुलस गई हैं। महिला को गंभीर हालत में लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार शारदा नदी के किनारे झोपड़ी डाल कर रहे थे। खाना बनाते समय आग लगी है। इसकी चपेट में आने से 32 घर जल गए हैं। लाखों का नुकसान हुआ है।

अटरिया संवाद के अनुसार, इलाके के गढ़ी मजरा जजौर निवासी कन्हैया लाल के खेत को गांव के ही मुन्नीलाल ने बटाई पर गहूं बो रखा है। शुक्रवार की शाम को खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने 4 बीघा गन्ना जलाकर खाक कर दिया। इसके अलावा अटरिया इलाके के मठपुरवा मजरा गुलरहिया में गैस रिसाव की वजह से विनोद के घर में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से 15 हजार की नकदी, घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। बिसवां संवाद के अनुसार, इलाके के निपानिया माफी, पैगरवा हसनापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर करीब 60 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। बताते हैं कि आग लगने से राजकुमार का 3 बीघा, हीरा लाल का 2 बीघा, छत्रपाल का 2 बीघा गन्ना, महेश का 2 बीघा गेंहू, हरेश का 3 बीघा गन्ना, राजेश का 3 बीघा गन्ना, राममनोहर का 8 बीघा गन्ना, श्याम का 5 बीघा गन्ना, रामचन्द्र का 2 बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद भी मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी थी। किसानों का कहना है कि आग लगने से दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed