{"_id":"5cc4a708bdec2207826dbda4","slug":"61556391688-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिकांडों में डेढ़ लाख की संपति राख, तीन मवेशी भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिकांडों में डेढ़ लाख की संपति राख, तीन मवेशी भी जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तपिश भरी गर्मी के बीच अग्निकांड की घटनाओं में शनिवार को चार स्थानों पर डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। हरगांव इलाके में एक गांव में आग से तीन मवेशी जल मरे, वहीं सिधौली, थानगांव व कमलापुर इलाके में फसलें राख हो गईं।
हरगांव इलाके के सिकंदरपुर गांव में मैनुद्दीन के यहां शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के छोटे व बसरूददीन के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। इन तीनों लोगों के तीन मवेशी जल मरें, वहीं करीब 80 हजार की संपत्ति राख हो गई।
इसके अलावा सिधौली क्षेत्र के अलमापुर निवासी श्रीराम के खेत में आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसी तरह थानगांव इलाके के मेवड़ी सेल्हवा के देवाराम पांडे का खेत बाबापुरवा के नेवल व नंदराम ने बटाई पर बो रखा है।
विज्ञापन
दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे छह बीघा गन्ने व चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनका करीब एक लाख का नुकसान हो गया। कमलापुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी गुन्नू का दो बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।