फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   61 बकाएदारों के काटे विद्युत कनेक्शन

61 बकाएदारों के काटे विद्युत कनेक्शन

Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
61 बकाएदारों के काटे विद्युत कनेक्शन
सीतापुर। पॉवर कॉर्पोरेशन की तरफ से सोमवार को खैराबाद उपखंड से जुड़े मोहल्लों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 61 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर जेई आरएन राठौर ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान 61 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इन बकाएदारों पर साढ़े दस लाख रुपये बकाया था। बकाएदारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जिसके तहत 31 जनवरी तक मूलधन की 30 फीसदी राशि विभाग में जमा कर बाकी राशि 31 मार्च तक जमा करके सरचार्ज से निजात पा सकते हैं। अगर 31 जनवरी तक पंजीकरण नहीं कराया गया तो बकाएदारों से वसूली राजस्व अधिनियम के तहत की जाएगी। 16 बकाएदारों ने कैम्प में आकर रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
जेई आरएन राठौर ने बताया मंगलवार को नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े हुए इलाकों में 12 से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ओवरब्रिज निर्माण के कारण लाइन शिफ्ट की जाएगी। इससे नैपालापुर, आदर्श नगर, पंचमपुरवा, बिजवार, शाहमहोली आदि में बिजली गुल रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed