फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वकीलों ने शुरू किया कलमबंद असहयोग आंदोलन

वकीलों ने शुरू किया कलमबंद असहयोग आंदोलन

Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने शुरू किया कलमबंद असहयोग आंदोलन
बार सभागार में बैठक कर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की
विज्ञापन

सीतापुर। पुलिस-अधिवक्ता विवाद को लेकर वकीलों ने बार सभागार में सोमवार की सुबह बैठक कर रणनीति बनाई। इसके बाद जिलाधिकारी शीतल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पुलिसिया कार्रवाई रोकने व वकीलों पर दर्ज केस वापस लेने की आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने बेमियादी कलमबंद असहयोग आंदोलन भी शुरू कर दिया है।

बैठक के दौरान वकील समुदाय ने कहा पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत ईष्या के कारण आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो स्थिति सामान्य कैसे हो सकती है।
विज्ञापन


जनहित में न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ताओं के विरोध में जब पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा बल बुलाने की आवश्यकता पड़ जाए तो आम जनता समझ सकती है कि उनकी रक्षा का दावा करने वालों की भूमिका कितनी संदिग्ध है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस समय मौजूदा पुलिस प्रशासन के पास जनता के लिए बिल्कुल समय नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी क्योंकि पुलिस अधीक्षक पूरे पुलिस महकमे को अधिवक्ता समुदाय के विरोधी में मैदान में उतार चुके हैं जो काफी निंदनीय है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि एसपी को यह कहावत जरूर समझनी चाहिए कि सौ सोनार की तो एक लोहार की।

बार एसोसिएशन के सचिव राम मोहन पांडेय ने बताया कि बिना किसी का विरोध किए शांति पूर्वक कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इस बेमियादी आंदोलन के दौरान वकील कोई कामकाज नहीं करेंगे। बाद में वकीलों ने डीएम को ज्ञापन देकर वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने व पुलिसिया कार्रवाई रोके जाने की मांग उठाई।

वकील बोले मामले की कराई जाए न्यायिक जांच
डीएम शीतल वर्मा को ज्ञापन सौंपने के बाद वकीलों ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग भी उठाई। इस पर डीएम ने विचार किए जाने की बात कही है। वहीं, इस सम्बन्ध में रिडरेशल कमेटी न्यायाधीश से भी अधिवक्ताओं ने वार्ता की।

बाराबंकी के साथ जिले की तहसील के वकीलों ने दिया समर्थन
अधिवक्ता-पुलिस प्रकरण में सोमवार को पड़ोसी जिला बाराबंकी के अधिवक्ता व एसोसिएशन सचिव नरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिह वर्मा, कमलेश चंद्र शर्मा, नीरज वर्मा के साथ तहसील मिश्रिख के अधिवक्ताओं ने भी सीतापुर के वकीलों को समर्थन दिया है।

इन्होंने बार की बैठक में शामिल होकर कलमबंद आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। लहरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी व महामंत्री देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया जिसमें एसपी सीतापुर के स्थानांतरण की मांग की गई है।

इनसेट:
महापंचायत के लिए बनी रणनीति
बैठक के दौरान आगामी दिवस पर होने वाली महापंचायत के विषय में भी वकीलों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। महापंचायत को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव से संपर्क किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अनुमति के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी रणनीति बनाई गई।

इनसेट:
दीपावली नहीं मनाएंगे अधिवक्ता
अधिवक्ताओं ने दीपावली न मनाने का ऐलान किया है। वकील समुदाय के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के इस चरित्र व कार्यशैली से जेल में बंद अधिवक्ता साथियों की दीपावली काली हो गई है। इसलिए सर्वसम्मति से वकीलों ने इस वर्ष दीपावली न मनाने का निर्णय लिया है।


हालांकि वकीलों ने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध एक दीपक जलाने का काम जरूर करेंगे। उन्हें अपनी इस भ्रष्ट कार्यशैली का प्रत्येक दीपावली में स्मरण होने के साथ ही पछतावा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed