{"_id":"5bd5fdc4bdec2253c9586ab3","slug":"61540750788-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शुरू किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शुरू किया उपवास
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को सांसद आवास पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक/कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शहर की नहर कॉलोनी स्थित सांसद राजेश वर्मा के आवास पर शिक्षक/कर्मचारी एकजुट होकर पहुंचे। वहीं पर उपवास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। इस लाठी के सहारे ही सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी जिंदगी गुजारते हैं।
हम किसी भी कीमत पर इसे छीनने नहीं देंगे। इसको लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। महामंत्री आराध्य शुक्ल ने बताया आज उपवास कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ आयोजित किया गया है। सभी सांसदों के आवासों पर कार्यक्रम हुए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रामचंद मिश्र व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।