{"_id":"5b65f8b24f1c1b6e118b76e2","slug":"61533409458-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करंट से प्राइवेट कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन करंट से प्राइवेट कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर क्षेत्र में फाल्ट दुरुस्त करते समय हादसा
मास्टरबाग/ कमलापुर (सीतापुर)। मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर एक प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो गई। वह लाइन दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, कॉर्पोरेशन के अधिकारी इस संबंध में जांच की बात कह रहे हैं। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर पिपरी बेनी सिंह निवासी दोष मोहम्मद (30) पावर कार्पोरेशन में प्राइवेट कर्मचारी था।
शनिवार को वह क्षेत्र के लाइनमैन ग्राम चमारन पुरवा उलरा निवासी गोपी के साथ लाइन दुरुस्त करने के लिए बाजार कोठी अल्लीपुर गया था। बताते हैं कि यहां पर वह हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर बिजली के तारों को दुरुस्त करने लगा। इसी बीच तारों में करंट आ गया।
विज्ञापन
जिसकी वजह से वह झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी भी हो गया। स्थानीय नागरिक घायल कर्मचारी को लेकर क्षेत्र की कसमंडा सीएचसी भागे। मगर रास्ते में दोष मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। कसमंडा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जांच कराके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।