फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पहले दिन नौनिहालों को मिलेगी किताबें व ड्रेस

पहले दिन नौनिहालों को मिलेगी किताबें व ड्रेस

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नौनिहालों को मिलेगी किताबें व ड्रेस
यूनिफार्म का एक माह पहले भेजा जा चुका है बजट, किताबों का शुरू हुआ उठान
विज्ञापन

सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को जुलाई में स्कूल खुलने के पहले दिन ही कॉपी-किताबें व ड्रेस मिलेंगी। इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। ड्रेस का बजट एक माह पहले ही खाते में भेजा जा चुका है। जबकि करीब 70 फीसदी किताबें जिला मुख्यालय आ गई हैं। इससे नए सत्र की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आती दिखाई दे रही है।

जिले में 3015 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब तीन लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। इसी प्रकार 1156 उच्च प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ लाख बच्चे अध्ययनरत है। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई थी। उस समय केवल पुरानी व्यवस्था से ही सत्र शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन


अब ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई को स्कूल खुल रहे हैं। इस छुट्टी में तैयारी लगभग पूर्ण हो गई हैं। प्रति बच्चा दो जोड़ी निशुल्क ड्रेस वितरित की जाएगी। शासन ने पहली किश्त के रुप में दो सौ रुपये प्रति बच्चा भेज दिया है। इस पर बीएसए ने यह बजट प्रत्येक विद्यालय को एक माह पहले ही ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय समिति का गठन पूरा हो चुका है। ड्रेस भी लगभग शिक्षकों ने खरीद ली है। वहीं 70 फीसदी किताबें जिला मुख्यालय आ चुकी है। सभी बीईओ ने इनका उठान शुरू कर दिया है। इससे दो जुलाई को स्कूल खुलते ही इनका वितरण कर दिया जाएगा। इसको लेकर बीएसए ने भी बीईओ को पहले दिन ही वितरित करने की सख्त हिदायत दी है।

एक माह के अंदर मिलेंगे जूते-मोजे
बच्चों को जुलाई में कॉपी किताबेें, ड्रेस के अलावा जूते-मोजे भी मिलेंगे। इनकी खरीद के लिए एजेंसी तय हो गई है। इस पर शासन ने बीएसए को जल्द क्रयादेश जारी करने की हिदायत दी है। शुक्रवार को क्रयादेश को लेकर तैयारियां चलती रही। इससे उम्मीद है कि स्कूल खुलने तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मन लगाकर करेंगे पढ़ाई
हर बार ड्रेस, कॉपी किताबें सितंबर व अक्तूबर तक मिलती थी। अगर इस बार जुलाई में ही मिलेगी तो बहुत अच्छा है। इससे बच्चे मन लगाकर शुरुआत से ही पढ़ाई करेंगे।

-संतोष, अभिभावक

प्रभावित होती है गुणवत्ता
जिस तरह से अन्य सुविधाएं सरकार दे रही है। उसी तरह शिक्षकों की नियमित उपस्थित पर भी फोकस किया जाए। वे रोजाना स्कूल नहीं आते हैं, इससे गुणवत्ता प्रभावित होती है।
-विमलेश, अभिभावक

फैली है गंदगी
परिषदीय विद्यालय खुलने वाले हैं लेकिन अभी तक इनके परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। जबकि इतने दिन विद्यालय बंद होने के कारण काफी गंदगी फैली हुई है।
-सहाबुद्दीन, अभिभावक

चल रहीं तैयारियां
जुलाई में स्कूल खुलने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। नौनिहालों को शासन की मंशा के अनुरूप पहले दिन ही ड्रेस, किताबें बांट दी जाएंगी।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed