{"_id":"597b673a4f1c1b445f8b49d2","slug":"61501259578-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रवांसी गांव के निकट कटी नहर पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रवांसी गांव के निकट कटी नहर पटरी
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर कटी, 200 बीघा फसल डूबी
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में दो दिन पहले कटी तेंदुआ माइनर अभी दुरुस्त नहीं हो सकी थी कि गुरुवार रात लहरपुर छोटी नहर कट गई। इससे क्षेत्र में 200 बीघा फसल पानी से लबालब हो गई।
लहरपुर के रंवासी गांव के समीप माइनर निकली है। गुरुवार रात गांव के निकट ही एक पटरी का करीब 4 मीटर का हिस्सा बह गया। जिसकी वजह से नहर का पानी सीधे खेतों में पहुंचने लगा। शुक्रवार सुबह जब लोग उठे तो खेत पानी से लबालब थे। रामगोपाल, अशोक, विनोद, कन्हैया लाल, रामपाल, व्यापारी लाल आदि का कहना है कि गन्ने की फसल को कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि लहरपुर नहर की सफाई न होने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। जिसकी वजह से नहर की पटरी पर दबाव बनता है और नहर कट जाती है। वहीं अवर अभियंता कुंदनलाल ने बताया की नहर की पटरी को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही नहर पटरी दुरुस्त करा दी जाएगी।