फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   60 percent work of Bargawan Mini Stadium incomplete

Sitapur News: बरगावां मिनी स्टेडियम का 60 प्रतिशत काम अधूरा

Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
60 percent work of Bargawan Mini Stadium incomplete
सीतापुर । पिसावां ब्लॉक के बरगावां में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ साल से काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते स्टेडियम में अभी भी 60 प्रतिशत काम अधूरा पड़ा हुआ है। मैदान परिसर में गंदगी और कूड़ा करकट बिखरा पड़ा होने से युवाओं को खेल अभ्यास में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। मैदान में ओपन जिम के नाम पर मात्र एक-दो उपकरण ही लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय खिलाड़ी पंकज ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न हो पाने के कारण खेल अभ्यास के लिए गलियारों के साथ खेत व बाग का सहारा लेना पड़ा है। सुबह कस्बे की मुख्य सड़क पर ही दौड़ लगाना पड़ती है। मिनी स्टेडियम में आसपास टहलने के लिए अभी तक इंटरलॉकिग लगाने का काम तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खेल मैदान को भी न तो अभी तक समतल कराया गया न ही वहां कोई खेल उपकरण लगाए गए हैं। स्टेडियम में वॉलीबाल खेलने के लिए नेट तो लगा हैं, लेकिन निर्माण कार्य के चलते फैले मलबे के कारण वहां खेला नहीं जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed