फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सौ साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग बोले, जब तक है जान, निभाएंगे जिम्मेदारी

सौ साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग बोले, जब तक है जान, निभाएंगे जिम्मेदारी

Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सौ साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग बोले, जब तक है जान, निभाएंगे जिम्मेदारी
सीतापुर। सौ साल पार वृद्धों में भी वोट डालने का गजब का जज्बा दिखा। उम्र के इस पड़ाव पर चलने फिरने में परेशानी होना स्वाभाविक है। पर ये मतदान करने से भी महरूम नहीं रहना चाहते थे।
विज्ञापन


लिहाजा, कोई वोट डालने के जुनून में एक-एक डग भरता तो कोई अपनों के साथ बूथ पर पहुंच गया। इनका कहना था कि जब तक जान है, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालते रहेंगे।
विज्ञापन


विकासखंड ऐलिया के कुरका गांव में रहने वाली 104 साल की माया देवी चलने में असमर्थ हैं। इसके बाद भी वोट डालने का जज्बा इस कदर कि लड़के निर्मल के साथ व्हीलचेयर से बूथ पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल ने बताया कि मताधिकार का प्रयोग करने में उम्र आड़े नहीं आती है। पिछले चुनाव में व्हीलचेयर नहीं थी तो चारपाई समेत बूथ तक लाकर वोट डलवाया था।

विधानसभा सिधौली के ढखवा पोलिंग बूथ पर 101 साल की रामकली और 103 साल के शिव धारदास मतदान करने पहुंचे थे। इन मतदाताओं पर उम्र का असर साफ नजर आ रहा था।

कुछ कदम चलने के बाद बैठकर सुस्ताने लगते थे। पर मतदान के उत्साह में घर से बूथ तक का सफर किसी तरह पूरा कर लिया।

इसी तरह पोलिंग बूथ राजकीय इंटर कॉलेज नीलगांव में 100 साल के शिवनाथ सिंह अपने पौत्र प्रखर के साथ वोट डालने पहुंचे थे। मतदान के बाद शिवनाथ के चेहरे पर पुर मुस्कुराहट साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed