फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   युवाओं को मिले रोजगार, दूर हो देश से भ्रष्टाचार

युवाओं को मिले रोजगार, दूर हो देश से भ्रष्टाचार

Mon, 25 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को मिले रोजगार, दूर हो देश से भ्रष्टाचार
सीतापुर। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यशाला में युवाओं ने नई केंद्रीय सरकार से ढेरों अपेक्षाएं गिनाईं। युवाओं ने कहा कि नई सरकार ऐसी हो, जिसके विजन में भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो। बेरोजगारों के लिए रोजगार हो। महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मिले। यह सब बातें जिस पार्टी के घोषणापत्र में होंगी, हम उसी सरकार को प्राथमिकता से चुनेंगे। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन



सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने कहा कि पार्टियां कहती तो बहुत कुछ हैं, पर वह धरातल पर काम नहीं दिखाती हैं। इससे हालात जस के तस बने हुए हैं। पांच साल बाद मौका मिलता है, जिसमें हम अपनी मनपसंद सरकार को चुनते हैं। इस बार वही सरकार चुनेंगे जो हम सबके सपने साकार कर सके।
विज्ञापन



युवा चाहते हैं कि नई सरकार ऐसी आए जो हर इंसान का दुख समझे। उसकी समस्याएं जानकर उसका गुणवत्तापरक समाधान करे। युवाओं का मानना है कि देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। रोजगार का संकट बना हुआ है। कौशल विकास की प्रगति ठप पड़ी है। आतंकवाद अपने पैर जमा रहा है। राजनीतिक पार्टियां इन सबको दूर करने में अक्षम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो देश के माहौल को भलीभांति समझे। जाति-पांति से ऊपर उठकर देश को गौरव के पथ पर ले जाए। इसलिए इस बार वही सरकार चुनेंगे जो इन समस्याओं को सुलझाने में सक्षम हो। इसकी वह गारंटी दे कि हम पांच साल में यह समस्याएं देश से दूर कर देंगे। तभी असली देश का विकास होगा।


बढ़ाई जाए छात्रवृत्ति
देश में गरीब विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए इनको पढ़ने के अधिक मौके दिए जाएं। छात्रवृत्ति की राशि में बड़े पैमाने पर इजाफा किया जाए।- सौरभ यादव



मिले रोजगार
केंद्र सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रशिक्षितों की फौज तैयार हो गई है। इन सभी को रोजगार मुहैया कराया जाए। - रवी कुमार वैश्य


देशभक्त हो पीएम
देश में राष्ट्रभक्त वाली सरकार हो जो गद्दारों को करारा जवाब दे सके। जब राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री होगा तो देश का गौरव बढ़ेगा। गौरव से ही पहचान मिलेगी। - खुशीराम


गहनता से हो जांच
देश में हर जगह पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हो चुकी हैं। नई सरकार इस भ्रष्टाचार की गहनता से जांच कराए। दोषियों पर कार्रवाई करे। - शोभित कुमार


दूर करे बेरोजगारी
इस बार उसी पार्टी को सत्ता में बैठाएंगे जो बेरोजगारी को दूर कर सके। भ्रष्टाचार को समाप्त कर दे। हर युवा को उसकी काबिलियत के अनुसार रोजगार दें।- मुनींद्र यादव


सुविधाएं दे सरकार
आज देश को मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। केंद्र में वही पार्टी सत्ता में आए जो इन सुविधाओं को दे सके। नई सरकार से उम्मीद है कि वह इस दिशा में काम करेगी। - सुनील अवस्थी


बदलाव की आवश्यकता
देश के शैक्षिक ढांचे में बहुत बदलाव की जरूरत है। अगर इस ढांचे को दुरुस्त कर दिया जाए तो शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसका फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। - योगेंद्र यादव



शिक्षित हो देश का युवा
देश का विकास तभी होगा, जब देश का युवा शिक्षित व रोजगारपरक होगा। बगैर युवाओं के तरक्की के कोई देश विकसित नहीं हो सकता है। -
सतेंद्र यादव


योग के प्रति हों जागरूक
योग का जीवन में बहुत ही महत्व है। योग से एक नहीं ढेर सारी बीमारियां समाप्त हो जाती हैं। इसलिए योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की बहुत जरूरत है। - शिव सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed