{"_id":"5c6c4897bdec22128b559dc8","slug":"51550600343-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व दरोगा के बीच कहासुनी से गर्माया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता व दरोगा के बीच कहासुनी से गर्माया माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एक भाजपा नेता और दरोगा के बीच कहासुनी के बाद सोमवार को माहौल गर्म हो गया। भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम व कोतवाल को ज्ञापन देकर दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दरोगा के मुताबिक भाजपा नेता अनर्गल दबाव बना रहे हैं।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामकरन रावत किसी मामले में सोमवार की देर शाम कोतवाली गए थे। इस दौरान दरोगा निराला तिवारी से उनकी कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंचने पर किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया गया।
मंगलवार को भाजपा नेता आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए और दरोगा की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा नेता के मुताबिक वह पार्टी का प्रचार-प्रसार के लिए निकले थे। दरोगा निराला तिवारी ने चालक सद्दाम को रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हस्तक्षेप करने पर उनसे भी अभद्रता की गई। दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता द्वारा कोतवाल और एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। दूसरी तरफ दरोगा निराला तिवारी का कहना है कि चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लाया गया था।
भाजपा नेता उसे छोड़ने का दबाव बनाने आए थे। जब उनसे कहा गया कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा तो रौब गांठने लगे। अभद्रता का आरोप निराधार है।
सीओ करेंगे मामले की जांच
भाजपा नेता द्वारा ज्ञापन देकर दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-एआर फारुखी, एसडीएम