{"_id":"5bd4b2c2bdec226999176e0d","slug":"51540666050-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पत्रकार पर पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पत्रकार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में वीडियोग्राफी करते धरा गया
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाने में वीडियोग्राफी कर रहे कथित पत्रकार से पुलिस ने पूछताछ की तो वह फर्जी निकला। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सदरपुर में एक युवक ने परिसर के अंदर प्रवेश करते ही मोबाइल से वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी।
थाना परिसर के साथ ही थाना कार्यालय की वीडियो बनाते हुए उपस्थित पुलिस कर्मियों पर अपना रौब कायम करने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब पुलिस कर्मियों द्वारा युवक से जानकारी की तो वो कोई सही जवाब नहीं दे पाया।
परिचय पत्र देखने पर पाया गया कि एक इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल के नाम से बने परिचय पत्र पर किसी दूसरे की फोटो के ऊपर अपनी फोटो लगाकर युवक रौब दिखा रहा था। परिचय पत्र पर लगी दूसरी फोटो के बारे में जब युवक से जानकारी की गई तो उसने उस फोटो को पहले अपनी पत्नी फिर अपनी साली का बताया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सदरपुर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि छानबीन में सुनील कुमार निवासी बेदौरा थाना तालगांव फर्जी पत्रकार निकला। इस पर एसओ ने वादी बनकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।