फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बोल-बम व हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

बोल-बम व हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

Sun, 05 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बोल-बम व हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे
सीतापुर। जिले के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। सुबह से ही शिवालयों पर जहां शिवभक्तों की भीड़ जुट जाएगी, वहीं कांवड़ियों के जत्थे भी जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्त अपने आराध्य देव भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगेे। इसके चलते प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन


पवित्र सावन माह चल रहा है। सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। सावन के सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने की महत्ता और बढ़ जाती है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखकर अपने आराध्य देव की उपासना में लीन रहते हैं। शिवालयों पर मेले सा माहौल बन जाता है।
विज्ञापन


शहर के प्रसिद्ध श्यामनाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, त्रिकोणनाथ मंदिर के अलावा नैमिषारण्य में देव देवेश्वर, बिसवां का पत्थर शिवाला, कमलापुर के शिवालय व नागेश्वर नाथ धाम में सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ियों के जत्थे भी शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। शहर के श्यामनाथ मंदिर के अलावा कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए मंदिरों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed