{"_id":"5b099a984f1c1ba46e8b4b6a","slug":"51527356056-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेकमणि 97.4 अंक के साथ बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेकमणि 97.4 अंक के साथ बने टॉपर
Updated Sat, 26 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं के नतीजे में विद्या ज्ञान स्कूल का रहा दबदबा
सीतापुर। सीबीएसई 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित कर दिए गए। केंद्रीय विद्यालय के अभिषेकमणि शुक्ला ने 97.4 फीसद अंक अर्जित करके जिला टॉप किया। विद्या ज्ञान स्कूल के आयुष नंदा ने 97.2 फीसद के साथ दूसरे व इसी विद्यालय की मानवी गुप्ता ने 97 फीसद अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
जिले की टॉप टेन सूची में विद्या ज्ञान स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। इस कॉलेज के 13 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई। सीबीएसई 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर को घोषित होने थे। इसको लेकर विद्यार्थियों में एक दिन पहले से ही उत्सुकता थी।
शनिवार को दोपहर में जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई। कोई साइबर कैफे की ओर दौड़ा तो कोई मोबाइल पर सर्च करना लगे। रिजल्ट का पता लगते ही तमाम विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। बेहतर परिणाम आने पर कुछ विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपने मां-बाप का आशीर्वाद लिया तो किसी ने मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। अपने लाडले की इस उपलब्धि पर मां-बाप भी खुशी से फूले नहीं समा रहे है। वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी से झूमते रहे। केंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेकमणि शुक्ला ने 97.4 फीसद अंक अर्जित करके अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन करते हुए जिला टॉप किया।
वहीं विद्या ज्ञान स्कूल के आयुष नंदा ने 97.2 फीसद के साथ दूसरे नंबर पर रहे। मानवी गुप्ता ने 97 फीसद अंक प्राप्त करके जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्या ज्ञान की अनामिका सिंह ने 96.4 फीसद के चौथा व सिंघानिया एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के श्रेयांश शुक्ला व विद्या ज्ञान की अनुप्रिया पटेल ने 96.2 के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इस रिजल्ट में जहां शहर के नामीगिरामी स्कूल टॉप टेन की मेरिट लिस्ट में इक्का-दुक्का रहे। वहीं सरकारी कॉलेज केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना दबदबा कायम किया।
97.24 फीसद रहा जिले का रिजल्ट
सीतापुर। सीबीएसई बोर्ड से जिले में 12 कॉलेज संचालित है। 12वीं कक्षा में इन कॉलेजों में 1160 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1128 ने कठिन परिश्रम करके परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 32 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण है। इससे जिले का 12वीं में 97.24 फीसद रिजल्ट रहा।