फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्दी का सितम बढ़ा, जिंदगी ठिठुरी

सर्दी का सितम बढ़ा, जिंदगी ठिठुरी

Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का सितम बढ़ा, जिंदगी ठिठुरी
सीतापुर। गलन व ठिठुरन का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। घने कोहरे और शीतलहरी से लोग कांप उठे। दोपहर तक कोहरा व ठंडी हवा से लोग कंपकंपाने रहे। घने कोहरे ने वाहनों के लिए स्पीड पर ब्रेक लगा दिया। हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


सर्दी के सितम से राहत पाने को दिन में भी लोग अलाव जलाकर तापते रहे। दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए लेकिन यह धूप राहत देने में नाकाम रही। न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम 6 बजे से कोहरे व गलन का प्रकोप और बढने से लोग घरों में दुबक गए। शाम आठ बजे तक शहर में सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बर्फीली हवा के साथ हुई। शीतलहर से लोग ठिठुरते नजर आए। कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे। जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकले। इस दौरान लोगों ने बदन पूरी तरह ढाके रहे। दोपहर एक बजे तक कोहरे व ठंडी हवा का प्रकोप जारी रहा। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया। हर कोई बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड से राहत को लोग दिन में भी अलाव तापते रहे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन 4 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। शाम 6 बजे कोहरा व गलन फिर से बढने लगी। अंधेरा घिरते ही ठंड के प्रकोप में इजाफा देख लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को आर्दता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



जिले में गलन का जबरदस्त प्रभाव है। कोहरे और बदली के अलावा कमजोर धूप से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह गर्म कपड़ों का बोझ लादकर भी नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं। स्कूल भेजते समय अभिभावक भी इस चिंता में रहते हैं, कि उनके बच्चे को ठंड न लग जाए। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन संवेदनहीन बना है। स्कूलों का टाइम बढ़ाया जा रहा न शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed