फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   357 कब्रिस्तानों की निर्मित चाहरदीवारी की होगी जांच

357 कब्रिस्तानों की निर्मित चाहरदीवारी की होगी जांच

Mon, 19 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
357 कब्रिस्तानों की निर्मित चाहरदीवारी की होगी जांच
357 कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी की होगी जांच
विज्ञापन

एक ही कार्यदायी संस्था ने किए सभी कार्य
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन अखिलेश सरकार के शासनकाल में बने कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी की जांच के आदेश दिए हैं। सीतापुर में भी 2,392 में से 346 कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनकर पूरी हो चुकी हैं। जबकि 11 कब्रिस्तानों में निर्माणकार्य चल रहा है। जांच के आदेश के बाद यहां पर भी निर्माण जांच के दायरे में है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शमशान बनाम कब्रिस्तान का मुद्दा उठाया था। अखिलेश सरकार ने पांच सालों में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी निर्माण पर 2667.48 लाख रुपये खर्च किए थे। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी योजना की भी जांच के निर्देश दिए हैं। जिससे सीतापुर जनपद में भी खलबली मच गई है। कारण यह है कि तत्कालीन अखिलेश सरकार में सीतापुर जनपद में भी कब्रिस्तानों में चाहरदीवारी बनवाई गई थी। यहां पर 2,392 कब्रिस्तान हैं, जिसमें से 346 की चाहरदीवारी बनकर तैयार हो चुकी हैं। जबकि वर्तमान में 11 कब्रिस्तान में चाहरदीवारी बनाने का काम चल रहा हैं। विभागीय जानकारों की मानें तो कि जनपद में सभी चाहरदीवारी एक ही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट 29 लखनऊ द्वारा बनाई गई हैं। अब सरकार ने इस योजना में जांच के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में यहां की सभी चाहरदीवारी की जांच कराई जाएगी। शासन ने सीनियर अफसरों की अगुवाई में तीन-तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच को कहा हैं।

बाक्स
कमेटी इन पहलुओं पर करेगी जांच
कब्रिस्तान की चारदीवारी विवादित जमीन पर तो नहीं बनाई गई, निर्माण के काम की क्वालिटी कैसी है, चारदीवारी किस रेट पर बनी है, बाजार से अधिक रेट पर तो ठेके नहीं दिए गए, और क्या जितने का बजट था उतना काम हुआ है या नहीं, किस कार्यदायी संस्था ने काम किया।
विज्ञापन


बाक्स
जांच के मिले हैं निर्देश
कब्रिस्तानों पर बनाई गई चारदीवारी की जांच को लेकर शासन का पत्र मिला हैं। जल्द ही शासन के निर्देशों के क्रम में जांच कमेटी गठित की जाएगी।
- डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed