फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   51 schools closed from flood

पानी भरने से 51 स्कूल बंद

Thu, 21 Jul 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
51 schools closed from flood
स्कूल - फोटो : amarujala
गांजरी इलाके की शारदा व घाघरा नदी का रौद्र रूप शिक्षा व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। गांजरी तहसील के तीन ब्लॉकों के 51 स्कूलों में पानी भर गया है। इसके कारण यहां स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ये स्कूल रेउसा, रामपुर मथुरा व बेहटा विकासखंड के है। इन स्कूलों में दोबारा कब पढ़ाई शुरू होगी, यह जलस्तर पर निर्भर है। इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को बीआरसी पर हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लहरपुर, महमूदाबाद, बिसवां तहसील के कई गांवों को शारदा व घाघरा नदी ने घेर लिया है। इन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्कूलों में भी लबालब पानी भरा हुआ है। इससे यहां तक बच्चों व शिक्षकों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इन स्कूलों में पठन पाठन बंद कर दिया गया है। रामपुर मथुरा के 13, रेउसा के 29 व बेहटा विकासखंड के 9 स्कूल ऐसे है, जिनमें पानी भर चुका है। अब ये स्कूल तभी खुलेंगे जब जलस्तर में कमी आएगी। उम्मीद है कि लगभग 15 दिन बाद जलस्तर में कमी आने पर स्कूल खुल सकते है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed