{"_id":"6851bc78529d3d4f2d0cafb9","slug":"50-villages-have-lost-power-since-monday-irrigation-has-stopped-sitapur-news-c-102-1-slko1037-134567-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सोमवार से 50 गांवों की बिजली गुल, सिंचाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सोमवार से 50 गांवों की बिजली गुल, सिंचाई ठप
Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
मानपुर(सीतापुर)। क्षेत्र के करीब 50 गांवों में सोमवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खैराबाद ग्रामीण फीडर से इलाके में बिजली की सप्लाई होती है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है, जो धान व अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
किसान विनोद यादव ने बताया कि गर्मी में फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन बिजली न होने से ट्यूबवेल और सिंचाई पंप बंद पड़े हैं। फसलों के सूखने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के छोटे व्यापारी, छात्र और गृहणियां भी बिजली न होने से बेहद परेशान हैं। ग्रामीण राकेश शुक्ला, पंकज कुमार व अन्य का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। सुनवाई नहीं हो रही है। सरैंया सानी, सधुवापुर, रसुलापुर, हथिया, कटरा, बिरा हिम बाद, मुंडेरी, सलेमपुर सहित करीब 50 गांवों के बाशिंदे इस भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को विवश हैं।
अवर अभियंता आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली बहाल नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।