{"_id":"d2f4ed17a73136eeff34eb7e82b30847","slug":"50-thousands-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ग्रामीण से लूटे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ग्रामीण से लूटे 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने कुतुबनगर पहुंच कर लोगों को घटना की सूचना दी। हालांकि पुलिस घटना से इन्कार कर रही है। पिसावां के देवगवां निवासी सुशील कुमार सिंह बुधवार दोपहर कुतुबनगर गया था। बताया कि कुतुबनगर में कपड़ा व्यापारी संतोष सिंह से 50 हजार रुपये लिए और मिश्रिख के लिए चल दिया। महमदनगर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने कनटपी पर तमंचा लगा दिया और जेब से 50 हजार रुपये, मोबाइल, बाइक की चाभी निकाल कर भाग निकले। बताया कि घटना के बाद वह किसी तरह कुतुबनगर पहुंचा और करीबियों को घटना की सूचना दी। एसओ रंधा सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन